पाक टीम का पलड़ा भारी
आपको बता दें कि इस समय पाक टीम दक्षिण अफ्रीका के दौर पर है। टीम ने वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की है। वहीं टी—20 सीरीज अभी 1-1 से बराबर है और सीरीज के दो मैच अभी बाकी है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के बड़े खिलाड़ी क्विंटन डि कॉक, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्खिया, डेविड मिलर और लूंगी एनगिडी आईपीएल 2021 खेलने भारत आ गए हैं। अफ्रीका के कई खिलाड़ी टीम में नहीं है, ऐसे में पाक काफी मजबूत नजर आ रही है।