6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोहरा हत्याकांड: दिल्ली में फैशन डिजाइनर और उनके सहायक का कत्ल, तीन गिरफ्तार

पेशे से फैशन डिजाइनर माया लखानी का शव उनके बेडरूम में मिला, वहीं उनके सहायक का शव लिविंग रूम से बरामद किया गया
2 min read
Google source verification
FASHION

दोहरा हत्याकांड: दिल्ली में फैशन डिजाइनर और उनके सहायक का कत्ल, तीन लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह एक 50 वर्षीय महिला और उनके सहायक का शव मिला। कत्ल की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

चक्रवातीय तूफान गाजा की तमिलनाडु में दस्तक, हाई अलर्ट पर भारतीय नौसेना

तीन लोग गिरफ्तार
खबरों के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज में गुरुवार सुबह एक फैशन डिजाइनर और उनके सहायक का शव मिला। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बता जा रहा है कि ये सभी फैशन डिजाइनर के साथ ही काम करते थे। फैशन डिजाइनर की पहचान माया लखानी के तौर पर की गई है। हालांकि, उनके सहायक की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों शव माया के घर से बरामद किए गए। हत्या की वजह अभी पता नही पड़ पाई है। हालांकि पुलिस को इस डबल मर्डर के पीछे लूट की मंशा नजर आ रही है।

पाकिस्तान के बाद अब इस देश में सर्जिकल स्ट्राइक करेगा भारत, तैयारियों में जुटी सेना

आधी रात को आ रही थीं आवाजें
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रात करीब तीन बजे माया लखानी के घर से गंभीर बहस की आवाजें आ रहीं थीं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस वसंत कुंज के वसुंत एनक्लेव के ए ब्लॉक में पहुंची। जहां उनके शव पड़े हुए थे। पेशे से फैशन डिजाइनर माया लखानी का शव उनके बेडरूम में मिला, वहीं उनके सहायक का शव लिविंग रूम से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक पड़ोसियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। माया दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में अपना बुटीक चलाती थीं। हत्या के आरोप में पुलिस ने राहुल अनवर नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया है। वह मृतका के बुटिक में दर्जी का काम करता था। माया लखानी उसको पैसे नहीं दे रही थी। इससे परेशान होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस डबल मर्डर को अंजाम दिया। पुलिस अब मामले की आगे जांच में जुटी है।