
फोटो- इस एटीएम में टेप लगाकर की गई धोखाधड़ी
अरावली विहार थाना क्षेत्र के साउथ वेस्ट ब्लॉक में लगी एक बैंक की एटीएम मशीन में रुपए निकालने के स्थान पर टेप लगाकर 9 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ऋतिक पुत्र अशोक सैनी निवासी बनिया का बाग ने बताया कि वह रविवार को शाम करीब 5-6 बजे साउथ वेस्ट ब्लॉक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर रुपए निकालने गया।
उसने मशीन में एटीएम कार्ड लगाकर 9 हजार रुपए निकालने के लिए ट्रांजेक्शन किया, लेकिन रुपए नहीं निकले। इस पर वह घर आ गया। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर रुपए कटने का मैसेज आया। इसके बाद उसने एटीएम पर जाकर मशीन की जांच की तो उसमें रुपए निकालने के स्थान पर प्लास्टिक की टेप चिपकी हुई मिली।
यह भी पढ़ें:
सरिस्का में पड़े ‘राजमाता’ के पांव, फिर कभी कम नहीं हुई जंगल में दहाड़
Updated on:
02 Jun 2025 12:19 pm
Published on:
02 Jun 2025 12:19 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
