6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंध्र प्रदेेशः जनसेना उम्मीदवार ने की ईवीएम में तोड़फोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले की घटना। जन सेना विधानसभा उम्मीदवार की हरकत। मतदान केंद्र में जमीन पर पटक दी ईवीएम।

less than 1 minute read
Google source verification
क्षतिग्रस्त ईवीएम

आंध्र प्रदेेशः जनसेना उम्मीदवार ने की ईवीएम में तोड़फोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमरावती। देश में आज 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान हो रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहे मतदान के बीच आंध्र प्रदेश से एक अजीब मामला सामने आया है।

यहां अनंतपुर जिले में वोट देने पहुंचे जन सेना पार्टी के एक उम्मीदवार को मतदान केंद्र में गुस्सा आ गया और उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

संकल्प पत्रः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 से ही शुरू हो गई थी भाजपा के घोषणा पत्र की रूपरेखा

दरअसल आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा सीटों और 175 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हो रहे हैं।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक मधुसूदन गुप्ता जन सेना पार्टी से विधानसभा उम्मीदवार हैं। उन्होंने अनंतपुर जिले के गुंतकल विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम को फर्श पर फेंक दिया।

बताया जाता है कि गुट्टी बूथ स्थित मतदान केंद्र पर गुप्ता अपना वोट डालने पहुंचे थेे। लेकिन ईवीएम पर ठीक से विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों के नाम नजर नहीं आने से गुप्ता मतदान कर्मचारियों से नाराज हो गए।

लोकसभा चुनाव का पहला वोट पड़ा अरुणाचल प्रदेश में, आईटीबीपी जवानों ने की सर्विस वोटिंग

इसके बाद नाराज उम्मीदवार ने ईवीएम को उठाकर फर्श पर फेंक दिया। इस घटना में मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद गुप्ता को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया।

Indian Politics से जुड़ी हिंदी खबरों के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .