2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार : छपरा में जहरीली शराब पीने से 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर

बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब ने कहर बरपाया है। प्रशासन और पुलिस ने सख्‍त कार्रवाई करने की बात कही थी, लेकिन कुछ दिनों के बाद ही शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई। शराब का सेवन कर मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 12 Aug 2022, 11:50 AM IST

dead

dead

शराबबंदी वाले बिहार में एकबार फिर जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आया है। शराब पीने से पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की संदिग्‍ध मौत होने का मामला सामने आया है। शराब पीने से 2 लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। इनका इलाज सदर अस्‍पताल में चल रहा है। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुआलपुर में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस गांव पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले भी सारण में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई थी।

मढ़ौरा विधायक के पैतृक गांव में पसरा मौत का मातम
जहरीली शराब पीने से जिस गांव में मौत का मातम पसरा है कि वह गांव मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय का है पैतृक गांव है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब का सेवन करने के कारण इन लोगों की मौत हुई है। प्रशासन और पुलिस ने उस वक्‍त सख्‍त कार्रवाई करने की बात कही थी, लेकिन कुछ दिनों के बाद ही एक बार फिर से शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें - जहरीली शराब पीने से 20 से ज्यादा हुए बीमार, 11 लोगों की आंखों की गई रौशनी, 2 की मौत

इन लोगों की हुई मौत
पुलिस के अनुसार, जहरीली शराब पीने से मरने वाले गड़खा के औढ़ा गांव निवासी करमुल्ला खान का बेटा अलाउद्दीन खान, मढ़ौरा थाना क्षेत्र भुवालपुर गांव निवासी देव महतो का बेटा कामेश्वर महतो, भीकन सिंह का बेटा रोहित कुमार सिंह और परशुराम राम के बेटे राजेंद्र राम शामिल हैं।

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
शहरीली शराब का सेवन कर मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। लोगों के शराब पीने की बात सामने आने के बाद कई लोग दूसरी जगह छिपकर इलाज करवा रहे है। इन लोगों को पुलिस का डर और बदनामी की चिंता है। वहीं पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है वे सभी बड़े और अच्छे डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं।