
नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नेहा बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में नेहा रोती हुईं अपने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगा रही हैं।
एक्ट्रेस का आरोप है कि उसका पति व ससुराल वाले उनको प्रताड़ित कर रहे हैं और पुलिस भी उसकी कोई सहायता नहीं कर रही है।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस नेहा बंसल 'चंद्रिका' व 'अम्बा' जैसी कई भोजपुरी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके साथ उन्होंने कई बड़ी एलबम में भी काम किया है।
मूल रूप से हरियाणा के कैथल की रहने वाली नेहा बंसल भोजपुरी भाषी बिहार में एक बड़ा फैन फॉलोइंग रखती हैं।
वीडियो में नेहा बता रहीं हैं वह तीन दिनों से बिना नहाए और बिना खाए न्याय के लिए पुलिस थानों के चक्कर काट रहीं हैं। लेकिन पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
एक्ट्रेस का आरोप है कि उसका पति उसकी संपत्ति हड़पना चाहता है। इसलिए उसका उत्पीड़न कर रहा है। इस वीडियो में वे पीएम मोदी से मदद मांगतीं दिख रहीं हैं।
यहां तक कि मदद न मिलने पर एक्ट्रेस ने आत्महत्या करने की भी बात की है। गौरतलब है कि उनके पति विजय ठक्कर अमरीकी नागरिक हैं और उन्होंने 29 मार्च को शादी की थी।
Published on:
14 Oct 2019 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
