3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरपुर: 1.5 करोड़ की फिरौती न मिलने पर अपहृत कारोबारी की हत्या, दहशत में लोग

कारोबारी का दो दिन पूर्व अपहरण किया गया था, जिसके बाद हत्यारों ने परिजनों से 1.5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी।

2 min read
Google source verification
news

fgfg

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर से कारोबारी के कत्ल की दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। कारोबारी का दो दिन पूर्व अपहरण किया गया था, जिसके बाद हत्यारों ने परिजनों से 1.5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। बुधवार को कारोबारी का शव मिलने से शहर में दशहत का माहौल पैदा गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि इससे 10 दिन पहले भी पूर्व मेयर समीर कुमार की अपराधियों ने एके-47 से गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी।

बिहार: उपवास के चलते गंगा में नहाने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बना कर इंटरनेट पर डाला

पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक जय प्रकाश नारायण अंडे का व्यापार करता था। जय प्रकाश पिछले दो दिनों से लापता चल रहा था। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न लगने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। इस बीच पुराने एसएसपी हरप्रीत कौर के ट्रांसफर और नए एसएसपी मनोज कुमार के चार्च लेने संबंधी कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने इस इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की थी। इसके बाद मंगलवार को दबाव के चलते पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के कुछ समय बाद ही कारोबारी जय प्रकाश का शव करजा थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में पड़ा मिला।

इंडियन आइडल के आॅडिशन से हुआ बाहर तो गर्लफ्रेंड ने किया किनारा, युवक ने रेत दिया गला

जानकारी के अनुसार हत्यारों ने मोटी रकम की मांग को लेकर दो दिन पहले जय प्रकाश नारायण का अपहरण किया था। अपरण के बाद आरोपियों ने जय प्रकाश की एवज में 1.5 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी थी। इससे पहले कि पुलिस कोई कार्रवाई कर पाती, व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुजफ्फरपुर के नए एसएसपी मनोज कुमार के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके लिए अतिरिक्त एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है।

Story Loader