नई दिल्ली। बिहार ( Bihar ) के सीतामढ़ी ( Sitamarhi ) जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां के बाजपट्टी थाना क्षेत्र में एक सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार, बाजपट्टी गांव निवासी कमलेश चौधरी शनिवार को तड़के अपने कमरे में सो रही पत्नी शीला देवी (40) और बेटे प्रवीण कुमार (8) की धारदार हथियार से लगा रेतकर, जबकि बेटी मंजू (6 माह) की गला दबाकर हत्या कर दी।