
युवतियों का फूला पेट देख हुआ शक, पोल खुली तो सब रह गए दंग
गोपालगंज. बिहार में शराबबंदी के बाद शराब तस्कर पुलिस से बचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इससे पुलिस को भी उनकी तस्करी का राजफाश करने के लिए पैनी नजर रखनी पड़ती है। तस्कर शराब की बोतलें तरह-तरह से छुपाकर लाते हंै और उसे बेचते हैं। नया मामला गोपालगंज जिले के बंजारी मोड़ के समीप पुलिस ने एक बाइक पर सवार एक युवक व दो युवतियों को रोका। युवतियों का पेट फूला हुआ था, जिसे देखकर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने रोका। जब तलाशी ली गई तो तीनों के पेट से शराब की बोतलें बरामद की गईं। तीनों ने टेप से शराब की बोतलों को अपने पेट में बांध रखा था और उसे बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित नगर थाना के हरपुर गांव निवासी विपेंदर राम व मरा गांव निवासी प्रीति कुमारी तथा अंजली कुमारी बताई जाती हैं। बुधवार को ही गोपालगंज के बरौली प्रखंड में शराब तस्कर एक स्कॉर्पियो में शराब छुपाकर तस्करी के लिए लेकर जा रहे थे कि बीच में ही पुलिस को देखते ही ड्राइवर डर गया और स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार समेत दो की मौत हो गई थी। हादसे के बाद आसपास के लोग स्कॉर्पियो में घायल लोगों को देखने आए और स्कॉर्पियो में छुपाई गई शराब पर नजर पड़ते ही आधी से अधिक शराब की बोतलें लूट ले गए।
Published on:
02 Jan 2020 08:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
