5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: जमुई में नक्सलियों ने 2 लोगों की गोली मारकर की हत्या, एक महिला घायल

बिहार के नक्सल प्रभावित जमुई जिले में चकाई थाना क्षेत्र में हथियारबंद नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के संदेह में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit sharma

Jan 16, 2019

naxal news

कोरोना से डरा नक्सली कमांडर रमन्ना का बेटा, कर सकता है सरेंडर

नई दिल्ली। बिहार के नक्सल प्रभावित जमुई जिले में चकाई थाना क्षेत्र में हथियारबंद नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के संदेह में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में गोली लगने से एक महिला भी घायल हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के हथियारबंद सदस्यों ने मंगलवार की रात गुरूरबाद गांव में धावा बोल दिया और घर में घुसकर बरमोरिया पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव मोहम्मद उस्मान (40) और उनके पड़ोसी मोहम्मद गुलाम (35) की गोली मारकर हत्या कर दी।

वीएचपी के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया निधन, दौड़ी शोक की लहर

चकाई के थानाप्रभारी चंद्रेश्वर पासवान ने बुधवार को बताया कि इस हमले में एक महिला के हाथ में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गई है। इलाज के लिए उसे स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने एक पर्चा बरामद किया है जिसमें इन लोगों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए लिखा गया है कि पुलिस के लिए मुखबिरी करने का यही अंजाम होता है। पासवान ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।