5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीएचपी के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का निधन, दौड़ी शोक की लहर

पिछले सप्ताह अचानक तबीयत खराब होने के चलते उनको अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Jan 16, 2019

VHP

वीएचपी के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया निधन, दौड़ी शोक की लहर

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का बुधवार को निधन हो गया। 91 वर्षीय डालमिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले सप्ताह अचानक तबीयत खराब होने के चलते उनको अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार डालमिया को बीते 13 जनवरी को ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। उन्होंने अपने गोल्फ लिंक स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।

यह खबर भी पढ़ें— सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की अंतरिम सीबीआई निदेशक नागेश्वर की नियुक्ति को देने वाली याचिका, अगले सप्ताह सुनवाई

चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई

डालमियां के निधन की खबर लगते ही उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके बाद देश की तमाम जानी—मानी हस्ती उनके घर पहुंची। आपको बता दें कि डालमियां राम जन्मभूमि मार्गदर्शक मंडल के सदस्य के सदस्य भी रहे हैं। सूत्रों के अनुसार डालमिया का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार शाम 4 बजे दिल्ली के ही निगम बोध घाट पर किया जाएगा। आपको बता दें कि डालमिया ने राम जन्मभूमि आंदोलन में विश्व हिंदू परिष्द के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल एवं आचार्य गिर्राज किशोर के साथ महती भूमिका निभाई थी।

यह खबर भी पढ़ें— केजरीवाल को एक और झटका, खैरा के बाद अब विधायक बलदेव सिंह ने पार्टी छोड़ी

भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रबंधन्यासी की जिम्मेदारी भी निभाई

6 मई 1924 को जन्मे विष्णु हरि डालमिया के निधन से उद्योग से लेकर राजनीतिक गलियों में भारी दुख का माहौल है। डालमिया ने लंबे समय तक उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रबंधन्यासी की जिम्मेदारी भी निभाई है। वो यहां गायों और दरिद्र नारायण की सेवा करते थे। इस सेवा में विशेष योगदान के लिए उनको जीवनपर्यंत याद किया जाएगा। वहीं, उद्योग और राजनीति से जुड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है।