11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking जम्मू जा रही झेलम एक्सप्रेस में बम, पूरी ट्रेन खाली कराई

भोपाल, होशंगाबाद और हबीबगंज रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद गुरुवार को सुबह विदिशा जिले के गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया...।

2 min read
Google source verification
jhelum express

गंजबासौदा/विदिशा/भोपाल। भोपाल, होशंगाबाद और हबीबगंज रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद गुरुवार को सुबह विदिशा जिले के गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। यहां पुणे से जम्मू तवी जा रही झेलम एक्सप्रेस में बम होने की खबर के बाद बम स्क्वाड से जांच की गई, बाद में बम की खबर अफवाह निकली।

हमारे गंजबासौदा संवाददाता के मुताबिक ट्रेन जैसे ही गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक पर पहुंची वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस बल की मौजूदगी देख यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था कि क्या हुआ। पुलिस ने एक-एक करके सभी यात्रियों को बोगियों से बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी बोगियों की जांच की गई। इसके बाद डॉग स्क्वाड ने भी मौर्चा संभाल लिया। 11.51 AM बजे से करीब दो घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही। ट्रेन खाली कराने के कारण पूरे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई थी।

भोपाल से आया दल
बम की खबर मिलते ही भोपाल से विशेष जांच दल पुरी एलटीटी एक्सप्रेस से रवाना किया गया। बताया जाता है कि ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु की आशंका के कारण यह विशेष दल भोपाल से गंजबासौदा भेजा गया था। बाद में पता चला कि ट्रेन में कोई बम नहीं है, यह महज अफवाह ही साबित हुई।

एक सप्ताह में दूसरी घटना, चार माह में तीसरी घटना
बीते 4 अक्टूबर को भी एक सिरफिरे व्यक्ति ने भोपाल और होशंगाबाद रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की सूचना दी थी। इसके बाद आरपीएफ ने भोपाल रेलवे स्टेशन की जांच करा गई गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इससे पहले 27 मई 2017 को भोपाल और हबीबगंज रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद दोनों ही स्टेशनों पर पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया था। हालांकि उस समय भी यह कोरी अफवाह ही निकली। हालांकि इससे एक दिन पहले ही रेलवे ने सर्कुलर जारी कर हाई अलर्ट जारी किया था। उसमें कहा गया था कि लश्कर के आतंकी जम्मू से कठुआ के रास्ते देश के अन्य हिस्से में प्रवेश कर कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।


पिछले कुछ माह से बार-बार मिल रही धमकी
मध्यप्रदेश में यह पहला मौका नहीं है जब किसी ट्रेन में बम की खबर मिली है। इससे पहले भोपाल, हबीबगंज, होशंगाबाद, इटारसी, जबलपुर रेलवे स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 27 मई को भोपाल और हबीबगंज रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

लश्कर के 20 आतंकी देश में घुसे
कुछ समय पहले ही सभी रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बरतने के रेलवे ने निर्देश जारी किए हैं। इसमें रेलवे स्टेशनों पर मॉक ड्रिल करने को भी कहा गया है। रेलवे ने सर्कुलर जारी कर हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। उसने कहा है कि लश्कर के आतंकी जम्मू के कठुआ से भारत में प्रवेश कर गए है। वे कभी भी 26/11 जैसे धमाकों को अंजाम दे सकता है।