नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी केस में मिली डायरियों और रजिस्टर से कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। इन खुलासों में एक और बड़ी बात सामने आई है, हालांकि ये अंधविश्वास से लबरेज सोच हैं, लेकिन हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि इस केस में ये डायरी ही अहम खुलासे कर रही है। अब जो बात सामने आई है उसमें डायरी के अंतिम पेज पर काफी हैरान करने वाली बातें हैं...मसलन घर का रास्ता, 9 लोग जाल में, बेबी यानी विधवा बहन, मंदिर के पास स्टूल पर, 10 बजे खाने का ऑर्डर, मां रोटी खिलाएगी, एक बजे क्रिया, शनिवार-रविवार रात के बीच होगी, मुंह में ठूंसा होगा गीला कपड़ा, हाथ बंधे होंगे, सबसे खास बात कप में पानी तैयार रखना, इसका रंग बदलेगा, मैं प्रकट होऊंगा और सबको बचाऊंगा।