शक्तियां बढ़ाने के लिए मौत को लगाया गले
पुलिस की माने तो मौत की डायरी ने ये खुलासा किया है कि परिवार के लोग अपनी शक्तियां बढ़ाने के लिए मौत को गले लगा रहे थे। उनका मानना था कि इस प्रक्रिया के बाद हाथ खोलने थे, जिससे उनकी शक्तियां बढ़ जाएंगी और सब इसके बाद एक दूसरे के हाथ खोलने में मदद करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और पूरा परिवार हमेशा के लिए मौत की नींद में सो गया।