नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी में हुई 11 मौत का मामला लगातार नए और दिलचस्प मोड़ ले रहा है। लेकिन इस बीच दिल्ली पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। ये मौत या परिवार की नजर से कहें तो 'मोक्ष' से पहले का वीडियो है। इसमें परिवार का सबसे छोटा बेटा ललित एक मोबाइल की दुकान पर खड़ा दिख रहा है, कहा जा रहा है ललित ने ही घर के सभी सदस्यों को आत्महत्या करने के लिए उकसाया। ये वीडियो 30 जून की दोपहर का है।