5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तंत्र के चक्कर में हुई दिल्ली में 11 मौत, मध्यप्रदेश से है इन मौत का कनेक्शन

तंत्र के चक्कर में हुई दिल्ली में 11 मौत, मध्यप्रदेश से है इन मौत का कनेक्शन

3 min read
Google source verification
latest crime news in mp

11 deaths in Delhi in the wake of the tantra news

रतलाम। राजधानी दिल्ली के बुराड़ी के संतनगर में सामुहिक आत्महत्या ने पूरे देश को अब तक सकते में डाल रखा है। इस मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे है। कोई इसको पूजा पाठ से जोड़ रहा है तो कोई आत्महत्या का कारण तंत्र क्रिा में परिवार का लगना होना बता रहा है। असल में इन मौत का मध्यप्रदेश से सीधा कनेक्शन है।

crime news in mp" src="">

राजधानी में बुराड़ी के संतनगर में सामुहिक मौत ने पूरे देश को सकते में ला दिया हैं। एक ही परिवार के 11 सदस्यों का फांसी के फंदे पर लटका मिलना लोगों को हजम नहीं हो रहा है। आस-पड़ोस में अपनी शराफत और बेहतरीन व्यवहार के लिए लोकप्रिय भाटिया परिवार के साथ घटी इस घटना को लेकर लोग हैरान हैं। इन सब के बीच बड़ी बात ये सामने आई है कि इन मौत का मध्यप्रदेश के रतलाम संसदीय क्षेत्र से सीधा संबंध है।

कौन-कौन थे परिवार में

पड़ोसियों ने बताया कि भाटिया परिवार में 11 सदस्य थे जिनमें

— नारायण देवी(77) साल

— भुवनेश उर्फ भूप्पी (50)

— ललित (45) — भुवनेश की पत्नी सविता (48)

— नीतू (25) — मोनू (23)

— धु्रव (15) — ललित की पत्नी टीना (42)

— शिबू उर्फ शिवम (15)

इनके अलावा भाटिया परिवार के साथ रहने वाली नारायण देवी की विधवा बेटी प्रतिभा (57) और उसकी नातिन दोहती प्रियंका (33) भी मृत मिली। बताया जाता है कि ये पूरा परिवार तंत्र व पूजा में लगा हुआ था। इसके बाद ही परिवार ने ये कदम उठाया है।

इस तरह है इनका संबंध

असल में मृतका टीना के पति ललित का मायका जहां मध्यप्रदेश के रतलाम के करीबी जिले धार के गांव रेशमगारा से है तो रतलाम संसदीय क्षेत्र के झाबुआ के गायत्री गली निवासी टीना के जीजा भूपेंद्रसिंह सेलटैक्स में कार्यरत है। भूपेंद्रसिंह के अनुसार उनके बेटे आदित्य ने शनिवार रात 11 बजे ही मृतक परिवार से बात की थी। तब तक ऐसा नहीं लगा था कि कुछ गलत होने वाला है। एेसे में अब सवाल खड़े हो रहे है कि क्या किसी तंत्र के चक्कर में ये जान गई है।

अब तक सभी हैरान है मामले से

इतने बड़े कांड होने के बाद न सिर्फ रतलात बल्कि पड़ोसी जिले धार से लेकर झाबुआ तक सभी हैरान है। इस मामले में ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि आत्महत्या गलत है व ऐसे कार्य नहीं करना चाहिए। लोग जल्दी कार्य हो इस लालच में इस प्रकार के कार्य करते है जो गलत है। तंत्र व मंत्र संसार के कल्याण के लिए है, न की किसी की जान लेने के लिए।