Ranjit Murder Case: गुरमीत राम रहीम के खिलाफ आज आ सकता है फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला
नई दिल्लीPublished: Aug 26, 2021 08:42:44 am
Ranjit Murder Case में बढ़ सकती है डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किल, 2 साध्वियों से बलात्कार और पत्रकार रामचंद्र हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पहले से ही काट रहा गुरमीत
नई दिल्ली। सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ( Dera Sacha Sauda ) गुरमीत राम रहीम ( Gurmeet Ram Rahim ) की मुश्किलें बढ़ सकती है। पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट ( CBI Court ) डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह हत्याकांड ( Ranjit Murder Case ) मामले में गुरुवार को फैसला सुना सकती है।