
केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, बिजनेस को बढ़ावा देने के एवज में बनाए यौन संबंध
नई दिल्ली। देशभर में जहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे है, वहीं दूसरी तरफ बलात्कार और महिलाओं से छेड़छाड़ के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रेप के ऐसे ही एक मामले में अब केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी के खिलाफ शिकंजा कसा है। क्राइम ब्रांच ने चांडी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उसने ओमान चांडी के खिलाफ रेप के आरोप की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि चांडी पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2013 में सौर ऊर्जा निवेश फर्जीवाड़ा मामले की आरोपी के साथ अपने घर पर कथित रूप से रेप किया था। क्राइम ब्रांच ने चांडी के खिलाफ शनिवार को तिरुवनंतपुरम के मुख्य न्यायिक जज की कोर्ट में एफआईआर की रिपोर्ट फाइल की है।
एफआईआर में क्राइम ब्रांच ने आरोप लगाया है कि चांडी ने उनके प्रोजेक्ट में व्यक्तिगत रूप से निवेश करने के लिए यौन संबंध बनाने की मांग रखी थी। हालांकि चांडी के खिलाफ एफआईआर की कॉपी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है और इसके तथ्यों को अभी तक गोपनीय रखा गया है।
प्रसिद्ध लिंगायत संत सिद्धलिंग का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद ली अंतिम सांस
उधर..पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह राजनीतिक मदद के लिए चांडी से मुलाकात करने के लिए गई थी और उनसे उनके प्रोजेक्ट में निवेश की अपील की थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के स्टाफ के कुछ सदस्यों ने इस मुलाकात को कराया था। उन्होंने कहा कि चांडी ने उनके प्रोजेक्ट में व्यक्तिगत रूप से निवेश करने के लिए यौन संबंध बनाने की मांग रखी थी।
आपको बता दें कि सोलर स्कैम की जांच शिवराजन कमिशन को सौंपी गई है, इसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि हाई प्रोफाइल नेताओं ने महिला से उसके बिजनेस में मदद देने के लिए उससे यौन संबंध बनाने को कहा था। कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में कहाक था कि सरकार को उन सभी लोगों के नाम की जांच करनी चाहिए जिनके नाम घोटाले की आरोपी ने अपनी शिकायत में लिया है।
Published on:
21 Oct 2018 10:01 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
