नई दिल्ली। तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई में ट्रक और एसयूवी गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की जान चली गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बता दें कि यह बड़ा सड़क हादसा चेन्नई के त्रिची में नेशनल हाईवे पर रविवार को हुआ।