मामला गुजरात के अहमदाबाद जिले में बावला तालुका के कविथा गांव का है। बताया जा रहा है कि राजपूत समाज के कुछ लोगों ने चेहरे पर मूंछ रखने और शॉर्ट्स पहनने पर एक दलित युवक की पिटाई कर दी। धीरे-धीरे् मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया। वहीं दरबार राजपूत जाति के लोगों ने कहा कि कुछ छात्रों की स्कूल में लड़ाई हुई थी। जिसके बाद से दलित लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर लिया है।