2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली : जेल में महिला डॉक्टर से रेप की कोशिश, बाथरूम में छिपा था बलात्कारी कैदी

दिल्ली के मंडोली जेल में कैदी ने एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई जब डॉक्टर सभी कैदियों की नियमित जांच कर रहीं थीं।

2 min read
Google source verification
jail

jail

देश की राजधानी दिल्ली की मंडोली जेल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल में कैदी ने एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश की। इस दौरान कैदी ने उन्हें जान से मारने का प्रयास भी किया। पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई जब डॉक्टर सभी कैदियों की नियमित जांच कर रहीं थीं। इस घटना के बाद डॉक्टर का डरी और सहमी हुई है। आरोपी रेप के मामले में पहले से जेल में बंद एक कैदी है। पुलिस ने कैदी के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


यह मामला दिल्ली की मंडोली जेल में 26 सितंबर का है। आरोपी कैदी 30 वर्षीय सुब्रत पिल्लै ने जेल में रेप की कोशिश के अलावा महिला चिकित्सक को जान से मारने की कोशिश भी की है। कैदी सुब्रत पिल्लै के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का केस चल रहा है और वो जेल में बंद है। जेल अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए जेल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में एयर होस्टेस के घर में घुसकर नेता ने किया रेप, पीड़िता ने कमरे में बंद कर बुलाई पुलिस


बताया रहा है कि यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब डॉक्टर सभी कैदियों की नियमित जांच कर रहीं थीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आरोपी पहले बाथरूम में छिप गया और बाद में उसने डॉक्टर से छेड़छाड़ की। डॉक्टर ने अलार्म के जरिए सुरक्षाकर्मियों को बुलाया। इसके बाद वह किसी तरह आरोपी को धक्का दे कर वहां से भागने में कामयाब रहीं।

यह भी पढ़ें- 'अय्याशी का अड्डा था रिजॉर्ट, VIP के आते ही होती थी ये व्यवस्था', अंकिता से पहले वनंत्रा में काम चुकी लड़की ने खोले राज



आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार अपराधिक मामले बढ़ रहे है। बीते दिनों 27 सितंबर को दिल्ली के महरौली एयर होस्टेस से रेप का मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस ने एक स्थानीय नेता गिरफ्तार किया है। नेता पर आरोप है कि उसने किराए पर मकान दिलाने के बहाने पीड़िता के घर आकर उसके साथ रेप किया। आरोपी इस दौरान नशे में था। पीड़िता ने धक्का देकर बाहर आकर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को बुलाया।