वेस्ट दिल्ली के रघुवीर नगर, ख्याला, उत्तम नगर, तिलक नगर और नवादा में दुकानें बंद हो गई। मॉल में भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि इस अफरा-तफरी के बीच दिल्ली पुलिस के तमाम अफसर तुरंत सड़क पर उतर आए। उन्होंने लोगों को समझाया-बुझाया। इस बीच एहतियातन तिलक नगर समेत सात मेट्रो स्टेशन नांगलोई, सूरजमल स्टेडियम, बदरपुर, तुगलकाबाद, उत्तम नगर पश्चिम और नवादा बंद किए गए जिसे फिर कुछ देर बाद खोल दिया गया।