
Double Murder in Bihar in Second Consecutive Day Couple shot Dead in Patna
Double Murder in Bihar: बीते कुछ दिनों से बिहार में आपराधिक वारदातों में काफी बढ़ोतरी हुई है। आज बिहार में लगातार दूसरे दिन डबल मर्डर की घटना हुई। अपराधियों का हौसला कितना बुलंद है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिहार की राजधानी पटना में भी अपराधी वारदातों को अंजाम देने में नहीं हिचक रहे हैं। शनिवार को सामने आया दोहरा हत्याकांड पटना से ही है। बिहार पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सामने आया डबल मर्डर का मामला पटना सिटी के खुसरुपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर लोदीपुर गांव की है। जहां पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उनके दोनों बच्चों पर भी गोलियां चलाई गई। अपराधियों की कोशिश थी कि पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाए। इस घटना में दंपत्ति की मौत हो गई। जबकि उनके दोनों बेटे जख्मी हालत में है। एक बेटे की हालत ज्यादा नाजुक है, उसे पीएमसीएच में भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि इस वारदात की वजह जमीनी विवाद है। घटना से गुस्साए लोगों ने पटना-बख्तियारपुर हाइवे NH -30 को जाम कर दिया है और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर लोदीपुर गांव निवासी अरुण सिंह और उनकी पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। गोलीबारी में अरुण सिंह के दो बेटे सुधीर कुमार और गोलू घायल हो गए। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अरुण सिंह का पड़ोसी बैधु सिंह से जमीन विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद को लेकर ही उनकी और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह विवादित जमीन की मापी हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव हो गया था। शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मामले में खुसरूपुर थाने के एसएचओ चंद्र भानु ने बताया कि 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस लड़ाई का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हम जांच कर रहे हैं
Published on:
27 Aug 2022 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
