13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Drug smuggling in Ambikapur: महिला को नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाला भी गिरफ्तार, ब्राउन शुगर की तस्करी में 5 साल खा चुका है जेल की हवा

Drug smuggling in Surguja: आबकारी विभाग की संभागीय उडऩदस्ता टीम ने सप्लायर को भी दबोचा, न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा गया जेल, पहले बेचता था ब्राउन शुगर
2 min read
Google source verification
Drug smuggling in Ambikapur

Drug smuggling in Surguja, नशीले इंजेक्शन का सप्लायर राजेश मंदिलवार उर्फ बूटन (Photo source- Patrika)

अंबिकापुर। नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ आबकारी व पुलिस विभाग की कार्रवाई ताबड़तोड़ जारी है। सरगुजा आबकारी विभाग की संभागीय उडऩदस्ता टीम ने रविवार को 28 नग नशीले इंजेक्शन के साथ शहर के ब्रह्मपारा निवासी एक महिला को गिरफ्तार (Drug smuggler) किया था। उसकी निशानदेही पर उसे इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले सप्लायर को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आबकारी विभाग ने एनडीपीएस एक्ट के तहत उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि गिरफ्तार सप्लायर पूर्व में ब्राउन शुगर की बिक्री करता था। इस मामले में वह 5 साल की जेल की सजा भी काट चुका है। इसके बाद से वह नशीले इंजेक्शन के धंधे में उतर गया था।

आबकारी विभाग की संभागीय उडऩदस्ता टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर अंबिकापुर के ब्रह्मपारा निवासी महिला आशा पांंडेय को 19 नग नशीले इंजेक्शन (Narcotic injection) के साथ गिरफ्तार किया था। उसने इंजेक्शन से भरा थैला फेंक कर टीम को चकमा देने का प्रयास किया था, लेकिन टीम में शामिल महिला सैनिक ने उसे ऐसा करते देख लिया और धरदबोचा था।

महिला पूर्व में ब्राउन शुगर की बिक्री करती थी और जेल भी जा चुकी थी। इसके बाद भी वह इस धंधे में लिप्त थी। आबकारी टीम ने महिला से उसे नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले के संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि उसी के मोहल्ले में रहने वाले राजेश मंदिलवार उर्फ बूटन उसे सप्लाई (Narcotic injection supplier arrested) करता था।

उसकी निशानदेही पर टीम ने रविवार की देर शाम उसे भी गिरफ्तार कर लिया। टीम ने सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Drug smuggler arrested: पूर्व में बेचता था ब्राउन शुगर

सरगुजा आबकारी उप निरीक्षक रंजीत गुप्ता ने बताया कि नशीले इंजेक्शन का सप्लायर राजेश मंदिलवार उर्फ बूटन पूर्व में ब्राउन शुगर की बिक्री करता था। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह 5 साल जेल की हवा खा चुका है, इसके बाद अब वह नशीले इंजेक्शन की सप्लाई कर रहा था।

80 प्रतिशत आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

आबकारी उपनिरीक्षक ने बताया कि सरगुजा में नशे का अवैध कारोबार करने वाले करीब 80 प्रतिशत सप्लायर व पैडलर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि सरगुजा में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और झारखंड के गढ़वा से नशीले इंजेक्शन, कफ सिरप व ब्राउन शुगर की सप्लाई की जाती है।

हमनें अपने मुखबिरों को तैनात कर रखा है ताकि उन्हें पकड़ा जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है यदि उनके आस-पास भी यदि कोई नशे का अवैध धंधा (Narcotic injection) कर रहा है तो वे इसकी सूचना दें।