
नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ( DCP ) विक्रम कपूर ( Faridabad DCP Vikram Kapoor ) ने आत्महत्या कर ली है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार डीसीपी विक्रम कपूर ने अपने आवास पर खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने डीसीपी ( Faridabad DCP Vikram Kapoor ) के शव को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विक्रम कपूर ने सुसाइड क्यों किया अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस विक्रम कपूर ( Faridabad DCP Vikram Kapoor ) के परिजनों और रिश्तेदारों से संपर्क कर उनसे पूछताछ में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस ने विक्रम कपूर का मोबाइल कब्जे में लिया है। माना जा रहा है कि मोबाइल की सीडीआर निकलने के बाद पुलिस को इस मामले में कोई लीड मिल सकती है।
वहीं, पुलिस सुसाइड के पीछे परीवारिक कलह के एंगल पर भी जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
Updated on:
14 Aug 2019 11:02 am
Published on:
14 Aug 2019 08:55 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
