7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK को सेना प्रमुख बिपिन रावत की चेतावनी, सीमा पर हरकत का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

Army Chief Bipin Rawat ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश जम्मू-कश्मीर से आर्टिकट 370 हटने के बाद बौखलाया पाकिस्तान LoC पर पाकिस्तान की हरकत का करारा जवाब देंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 13 Aug 2019, 4:37 PM IST

Army Chief Bipin Rawat

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर से आर्टिकट 370 हटने के बाद बौखलाए पाकिस्तान को भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत ( army chief bipin rawat ) ने कड़ा संदेश दिया है।

सेना प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि सेना हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

दरअसल, आर्मी चीफ रावत बिपिन रावत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने पर बोल रहे थे।

इस दौरान उन्होंने ( Army Chief Bipin Rawat ) कहा कि LoC पर पाकिस्तान की हरकत का करारा जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि अगर विरोधी नियंत्रण सेना पर अपनी गतिविधि तेज करता है, तो यह उसकी पसंद है। इससे भारतीयों को बहुत अधिक परेशान या चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

अगर सीमा पर कोई हरकत होती है तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार हैं।

राजनीति के दंगल में उतरीं पहलवान बबीता फोगाट, पिता संग आज भाजपा में हुईं शामिल

सेना प्रमुख ( Army Chief Bipin Rawat ) ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर से हमारा रिश्ता हमेशा से मजबूत रहा है। वहां के लोगों के साथ हमारा मेल मिलाप भी मजबूत है।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसी के चलते पाकिस्तान लद्दाख के पास अपनी सीमा में कुछ लड़ाकू विमान तैनात किए हैं।

खबर आई थी कि पाकिस्तान यहां अपनी वायु सेना और सेना का युद्धाभ्यास करा सकता है।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देशहित में बताया आर्टिकल 370 पर केंद्र का फैसला

आपको बता दें ( Army Chief Bipin Rawat ) कि जम्मू—कश्मीर को लेकर पाकिस्तान अभी तक हर मोर्चे पर विफल साबित हुआ है।

आर्टिकल 370 हटने पर बोले PM मोदी- सरकार ने सोच-समझकर लिया यह फैसला

अमरीका, चीन, रूस समेत कई देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र ने भी पाकिस्तान की दलील का मानने से इनकार दिया है।