7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आर्टिकल 370 हटने पर बोले PM मोदी- सरकार ने सोच-समझकर लिया यह फैसला

आर्टिकल 370 के हटने पर बोले PM Narendra Modi जम्मू-कश्मीर को बताया देश का आंतरिक मामला कश्मीर के लिए विशेष योजना का किया जिक्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 12 Aug 2019, 1:45 PM IST

PM Narendra Modi

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 ( Article 370 ) हटने के बाद देश में शुरू हुआ बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने आर्टिकल 370 को लेकर विपक्षी दलों की ओर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए इसे अब तक का बड़ा फैसला बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ( PM Narendra Modi ) ने कहा यह फैसला जल्दबाजी नहीं, बल्कि काफी सोच-समझ कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार की बड़ी योजना है।

इस योजना के तहत घाटी में विकास का खाका तैयार किया जाएगा।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देशहित में बताया आर्टिकल 370 पर केंद्र का फैसला

ये बाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू के दौरान कही। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कश्मीर के मसले को लेकर खुल कर बात की।

उन्होंने कहा कि कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है। आर्टिकल 370 ( Article 370 ) निष्क्रिय करने का फैसला बिल्कुल सोच समझ कर लिया गया है।

पीएम मोदी ने इसको देश का आंतरिक मामला बताते हुए पाकिस्तान को सीधा संदेश भी दिया।

ईद—उल—अजहा सेलिब्रेशन से लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर की चीन यात्रा तक 8 बड़ी खबरें

इस बातचीत में पीएम मोदी ( PM Narendra Modi ) ने जम्मू-कश्मीर में निवेश के लिए देश के बड़े उद्योगपतियों से आगे आने की अपील भी की।

उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास का रास्ता खुल सकेगा, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 ( Article 370 ) के निष्क्रिय होने के बाद उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने केंद्र सरकार के इस कदम को राष्ट्रहित में बताया है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले इस आर्टिकल को रद्द करना पूरी तरह से राष्ट्रहित में है।

उन्होंने विपक्षी पार्टियों से अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम को सियासी चश्मे से नहीं, बल्कि राष्ट्रीय के नजरिए से देखा जाना चाहिए।