जम्मू-कश्मीर को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15 अगस्त को लाल चौक पर झंडा फहराएंगे अमित शाह!
Amit Shah जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहरा सकते हैं
14 अगस्त को श्रीनगर के लिए रवाना होने की योजना बना रहे Amit Shah
केंद्र सरकार का पूरा फोकस जम्मू-कश्मीर पर
नई दिल्ली। देश दो दिन बाद यानी 15 अगस्त को 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। पिछले साल की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे।
लेकिन इस बीच बड़ी खबर यह है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह इस बार जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहरा सकते हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमित शाह स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त की शाम को शाह श्रीनगर के लिए रवाना होने की योजना बना रहे हैं।
चर्चा ये भी है कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने की योजना बना रही है।
इसके साथ ही लद्दाख को भी जम्मू-कश्मीर से अलग कर केंद्र शासित राज्य बनाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के फैसले के अनुसार अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों ही केंद्र शासित राज्य होंगे।
राजनीतिक विश्लेशकों की मानें तो अगर अमित शाह 15 अगस्त पर श्रीनगर के लाल चौक जाकर तिरंगा फहराते हैं तो मोदी सरकार का यह दूसरा बड़ा कदम होगा।
आपको बता दें कि अमित शाह 16 और 17 अगस्त को लद्दाख के दौरे पर होंगे।
इससे पहले 26 जनवरी 1992 को तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया था।
हालांकि उस समय पाकिस्तान ने बड़ा धमाका करने की धमकी दी थी।