
इस वजह से शादी की पहली रात ही पति को छोड़ फरार हो गई पत्नी
रोहतक। हरियाणा के रोहतक से एक ऐसी खबर सामने आई जो बेहद ही शर्मनाक है। दरअसल शादी के बाद पहली रात ही पत्नी पति को छोड़कर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि शादी के नाम पर ठगी करने का यह एक धंधा सामने आया है।
ये है पूरा मामला
एक युवक ने बिचौलिए के माध्यम से झारखंड की रहने वाली एक लड़की से शादी की। शादी के बाद वह रोहतक अपने घर ले आया। लेकिन पहली रात ही पत्नी ने पति को छोड़कर चुपके से फरार हो गई। इस शादी के लिए युवक ने बिचौलिए को एक लाख रुपए दिए थे। युवक ने अब इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवक का नाम पंकज है जो गांधी कैंप का रहने वाला है। पंकज ने पुलिस को बताया है कि बीते 27 नवंबर को वह अपने जीजा के साथ झारखंड के हजारीबाग जिले में गया था। वहां पर चम्पाडीह सुरजपुरा गांव की रहने वाली एक लडकी से उसकी शादी करा दी गई। इसके बदले में बिचौलिए ने एक लाख रुपए लिए। शादी के बाद वह लड़की को लेकर रोहतक अपने घर चल आया। लेकिन बीते 29 नवंबर की रात जब वह सो रहा था इसी दौरान उसकी पत्नी घर से फरार हो गई। कुछ देर बाद जब उसकी तलाश शुरु की गई तो पता चला कि वह गेट को फांदकर भाग गई है। क्योंकि मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। मालूम हो कि इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शादी के नाम पर ठगी करने वाले कई गिरोहों का पर्दाफाश हुआ है और अब वे सलाखों के पीछे हैं।
Published on:
02 Dec 2018 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
