7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: पिज्जा का लालच देकर दरिंदों ने 10 साल की मासूम के साथ किया गैंगरेप

पुलिस ने सभी आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Oct 15, 2018

gangrape, agra police, up crime, crime news

GangRape

नई दिल्ली। कानून में सख्ती के बाद भी देश के अंदर नाबालिग बच्चियों के साथ रेप के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। आए दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से रेप की खबरें सामने आती रहती हैं। इस बीच ताजा मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है, जहां 10वीं क्लास की एक छात्रा ने चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो गई है।

पिज्जा का लालच देकर नाबालिग के साथ किया रेप

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके का है, जहां आरोपियों ने पीड़िता को पिज्जा का लालच देकर बंद कमरे में उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों में पीडि़ता के मकान मालिक का बेटा भी शामिल है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीडि़ता को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है, जिसके बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी।

पीड़िता को धमकाकर मिटाई अपनी हवस

पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को मकान मालिक के बेटे ने लड़की को पिज्जा खरीदने का लालच दिया और एक कमरे में ले गया जहां उसके तीन दोस्त भी आ गए। सभी नशे में धुत थे। इसके बाद चारों ने लड़की के साथ बारी-बारी से रेप किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने लड़की से कथित रूप से बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

सभी आरोपियों पर लगा पोक्सो एक्ट

पुलिस ने बताया कि लड़की की मां जब काम से लौटी तो पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई। फिर वे थाने गए। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्वी विनोद नगर के रहने वाले हैं।

अधिकारी ने बताया कि मकान मालिक का बेटा 28 साल का है और शादीशुदा है। एक आरोपी की उम्र 19 साल है और वह कार धोने का काम करता है। दो आरोपियों की उम्र 30 साल से ज्यादा है।