4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से चार दिन पहले AAP पार्षद के घर पर फायरिंग, केजरीवाल बोले- दिल्‍ली में कानून का बना मजाक

AAP पार्षद का कहना है कि उनकी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कुछ हमलावरों के नाम पुलिस को बताए हैं।
2 min read
Google source verification
jitendra kumar

शादी के चार दिन पहले AAP पार्षद के घर पर फायरिंग, केजरीवाल बोले- दिल्‍ली में कानून का बना मजाक

नई दिल्‍ली। दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके से AAP के पार्षद जितेंद्र कुमार की 19 नवंबर को शादी है। शादी से चार दिन पहले यानी 15 नवंबर देर शाम को कुछ गुंडों ने उनके घर पर तोड़फोड़ की और कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आप पार्षद ने बताया है कि राजनीतिक रंजिश की वजह से ये हमला कराया गया है। आप पार्षद के घर पर यह हमला गुरुवार शाम के समय हुआ। करीब 15 से 20 लोग हथियार के साथ पार्षद के घर जबरन घुस आए। पार्षद के साथ धक्का-मुक्की करते हुए घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पार्षद ने पुलिस को बताया है कि हमले के पीछे राजनीतिक कारण हैं। उन्‍होंने पुलिस को कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जिन पर उन्हें शक है।

शादी के समय खौफ का माहौल
AAP के पार्षद जितेंद्र कुमार ने बताया कि 19 तारीख को उनकी शादी होने वाली है। इसके लिए घर में काफी तैयारियां चल रहीं थीं। ऐसे में अचानक हुए इस हमले से उनके घर में खौफ का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और चश्मदीदों से पूछताछ के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

मामले की जांच शुरू
पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे की है। साउथ एमसीडी के वार्ड नंबर 83-एस संगम विहार से आम आदमी पार्टी के पार्षद जितेंद्र कुमार के ब्लॉक की गली नंबर 18 में रहते हैं। शाम को कुछ लोग अचानक उनके घर के बाहर पहुंचे और फायरिंग व तोड़फोड़ करके फरार हो गए। पार्षद का दावा है कि उनके घर पर करीब 10-15 राउंड फायरिंग की गई।

केजरीवाल ने जताई चिंता
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर ट्वीट कर AAP पार्षद पर हुए हमले की निंदा की है। केजरीवाल ने दिल्ली में कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए लिखा है कि दिल्ली में ये क्या हो रहा है? कानून व्यवस्था का ऐसा मज़ाक बन रहा है।