6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल में हेडमास्टर छात्राओं को दिखाता था ऐसी फिल्में, फिर करने लगता था यह काम, मचा बवाल

सरकारी स्कूल का हेड मास्टर छात्राओं को गंदी वीडियो दिखाकर उसके साथ अश्लील काम करता था।
2 min read
Google source verification
school

स्कूल में हेडमास्टर छात्राओं को दिखाता था ऐसी फिल्में, फिर करने लगता था यह काम, मचा बवाल

नई दिल्ली। हरियाण इन दिनों आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चा में है। पहले रेवाड़ी गैंगरेप, फिर रोहतक गैंगरेप केस और अब कुरूक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि यहां एक सरकारी स्कूल का हेडमास्टर छात्राओं को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाता और फिर उनके साथ गंदी हरकत करता था। वहीं, अब मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी हेडमास्टर फरार हो गया है।

यह है पूरा मामला...

पुलिस के मुताबिक, स्कूल का हेडमास्टर विक्रम सिंह आठवीं कक्षा की छात्राओं को पढ़ाने के बहाने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाता था। इतना ही नहीं जब छात्रा मना करतीं तो वह उनके साथ मारपीट करता और धमकाता। लेकिन, जब मामला बर्दाश्त से बाहर हो गया तो छात्राओं ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी अमरजीत शर्मा से की। जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। छात्राओं ने आरोप लगाया कि बीते 11 महीने से हेड मास्टर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ कर रहा था। वहीं, अभिभावकों ने कहा कि बीते रविवार को आरोपी ने पीड़ित छात्राओं के घरों में जाकर माफी मांगी और मामला रफा-दफा करने का अनुरोध किया। लोगों ने आरोप लगाया कि हेड मास्टर का एक साथी अध्यापक भी मामले को शांत करने के लिए दबाव बना रहा था। इधर, सरपंच होशियार सिंह ने कहा कि आरोपित हेड मास्‍टर के खिलाफ कानूनी और विभागीय कारवाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। वहीं, अभिभावकों ने कहा कि सरकार इस मामले में कड़ी कारवाई नहीं करेगी तो बच्चियों को स्कूल नहीं भेजेंगे।

वहीं, इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी अमरजीत शर्मा ने कहा कि स्कूल में मुख्य अध्यापक ने बच्चियों के साथ गलत व्यवहार किया है। वह उन्हें अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाता था और न देखने पर प्रताड़ित करता था। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट बनाकर शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। आरोपित मुख्य अध्यापक की सेवाएं समाप्त करने व अन्य कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। फिलहाल, घटना के बाद से आरोपी हेड मास्टर फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।