
एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने युवती की गला रेत कर की हत्या,ये थी वजह
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सोनल से युवती की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हत्या कांड में युवती का गला रेत कर उसे मौत के नींद सुला दिया गया। युवती का शव औद्योगिक क्षेत्र के हिल व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में मिला। बता दें कि फ्लैट में एक और युवती मिली, जो घायल स्थिति में पाई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं, घायल लड़की को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।
पूरी वारदात का आंखों देखा हाल
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक मृतक लड़की की पहचान बडूही निवाली आंचल ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायल युवती ने पूरी वारदात का आंखों देखा हाल बताया। दोनों युवतियां हिल व्यू अपार्टमेंट में रहती थी। गुरुवार की सुबह आरोपी अखिल फ्लैट में आया। वो मृतक आंचल को किचन में ले गया। इस दौैरान उन दोनों के बीच जमकर बहस हुई। वहीं,आरोपी युवक अखिल बार-बार आंचल से बोल रहा था कि उसने बात करना क्यों बंद कर दिया।
एकतरफा प्यार में पागल युवक
घायल युवती ने बताया कि आंचल अखिल से कोई वास्ता नहीं रखना चाहती थी। इस दौरान लड़ाई काफी ज्यादा बढ़ गई। दोनों को लड़ता देख आंचल की रूममेट बीच-बचाव करने गई तो अखिल ने उसे धक्का दे दिया,जिससे उसे चोट लग गई। वहीं, देखते ही देखते अखिल ने किचन में मौजूद कटर से आंचल का गला रेत दिया। आंचल की उसी समय दर्दनाक मौत हो गई।
इंटर्नशिप के दौरान हुई थी दोस्ती
पुलिस जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक और आंचल की दोस्ती एक इंटर्नशिप के दौरान हुई थी। अखिल आचंल से एकतरफा प्यार करता था। आंचल उससे प्यार नहीं करती थी। उसने प्यार से इनकार किया तो सिरफिरे आशिक ने उसकी हत्या कर दी। बता दें कि पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। आंचल मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
Published on:
18 May 2018 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
