घटना सिरसा जिले के रनियां थाना क्षेत्र के केहरवाला गांव की है. आरोपी पति की पहचान भूप सिंह के रूप में हुई है. भूप की 46 वर्षीय पत्नी विमला से पैसे को लेकर कहासुनी हुई थी. विमला के भाई ने मामले में पुलिस को आवेदन दिया है, जिसके बाद पुलिस ने भूप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.