दूसरी तरफ कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की कैम्ब्रिज ट्रैकर ने अपनी स्टडी में दावा किया है आने वाले तीन चार हफ्तों में कोरोना की चौथी लहर आ सकती है. स्टडी में बताया गया कि बीते कुछ दिनों में कोरोना के मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हुई है. हालांकि यह दूसरी और तीसरी लहर की तुलना में कम है. लेकिन जिस तरह से अभी मरीज बढ़ रहे है अगर रफ्तार यहीं रही अगले तीन से चार सप्ताह में दिल्ली, हरियाणा सहित भारत के अन्य राज्यों में चौथी लहर आ सकती है.