11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JPSC-JSSC विवाद में आमने-सामने BJP और सोरेन सरकार, CBI जांच की मांग पर बढ़ा टकराव

Ranchi Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर सरकार और विपक्ष में सियासी टकराव जारी है। विपक्ष ने सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
2 min read
Google source verification
JPSC- JSSC Exam Controversy

झारखंड में JPSC-JSSC घोटाले पर सियासी संग्राम] photo source@ANI

Jharkhand Recruitment Scam: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सीबीआई जांच से डर रही है और आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने BJP पर नौकरी के उम्मीदवारों को 'राजनीतिक हथियार' के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

सीबीआई जांच की मांग

बाबूलाल मरांडी ने 14वीं जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल (JSSC-CGL) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच सीबीआई या ईडी से कराने की मांग की है। झारखंड में सोमवार को रांची पुलिस ने JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर वॉटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों का इस्तेमाल किया। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर बातचीत के बजाय बल प्रयोग करने का आरोप लगाया और CBI जांच की मांग दोहराई।

सीआईडी जांच पर सवाल

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा कराई जा रही सीआईडी (CID) जांच को लीपापोती और दिखावा बताया है। उन्होंने कहा कि इससे बड़े चेहरों को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, सरकार सीआईडी जांच के बहाने मनमर्जी की रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। रांची में परीक्षा गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछारें छोड़ने की घटना की उन्होंने निंदा की और सरकार पर बल प्रयोग करने और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रदर्शनकारियों पर हुए बल प्रयोग की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देने और जेपीएससी के सदस्यों को बर्खास्त करने की मांग की है। इस बीच, झारखंड सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सीआईडी जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

सीएम सोरेन ने बीजेपी पर लगाया आरोप

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने BJP पर नौकरी के उम्मीदवारों को 'राजनीतिक हथियार' के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने BJP पर आरोप लगाया कि वह नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों को गुमराह कर रही है और उन्हें "राजनीतिक हथियार" के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों की ज्यादातर मांगें मान ली हैं और भर्ती परीक्षा प्रणाली में और सुधार करने के लिए तैयार है।