
पति ने पत्नी को जुए में लगाया दांव पर, जीतने वाले ने किया बलात्कार
नई दिल्ली। जुए में पत्नी को हारने की कहानी आपने महाभारत में सुनी होगी, लेकिन अभी के समय इस तरह की बात अगर सामने आए तो ये कितनी शर्मनाक बात है। ऐसा ही एक मामला ओडिशा के बालासोर से सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया और हार गया। वहीं, जीतने वाले पर उसकी पत्नी के साथ रेप करने का आरोप है। बता दें कि महिला के दो बच्चे भी हैं।
यह भी पढ़ें- प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर लड़की को चाकू से गोदा
दांव पर लगाया पत्नी को
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बालासोर में एक 35 साल की महिला उस समय हैरान रह गई जब उसके पति ने उसे जुए में हारने की बात कही। दरअसल, महिला का पति और उसके दोस्त जुआ खेल रहे थे। इस दौरान महिला का पति जुए में पैसे हार रहा था। अन्त में उसके पास दांव लगाने के लिए कुछ नहीं बचा तो उसने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया और हार ने के बाद अपनी पत्नी को अपने दोस्त को सौंप दिया।
पति के दोस्त ने किया रेप
वहीं, पति के दोस्त ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पीड़िता ने दावा किया कि इस दौरान पति ने उसे बचाने के बजाय आरोपी की मदद की। महिला ने बालासोर के पुलिस थानें में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 मई को उसके साथ रेप किया गया। आरोपी ने पति की सहमति से उसके साथ इस घटना कोे अंजाम दिया।
पति ने कि रेप कराने में मदद
पुलिस के मुताबिक, 'बालिकुट गांव की रहने वाली इस महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसने अपनी इज्जत बचाने की कोशिश की तो पति ने उसका मुंह बंद कर दिया।' वहीं, पीड़िता के गांव वालों ने बताया कि उसके पति को जुए की लत है। इसी वजह से उसने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा और हार गया।
बयान से पलटी पीड़िता
वहीं, 28 मई को अचानक पीड़िता अपने पति और कुछ ग्रामीणों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची। इस दौरान उसने लिखित रूप में कहा कि उसका आरोपी के साथ समझौता हो गया है, इसलिए वह अपनी शिकायत वापस लेना चाहती है। लेकिन ठीक अगले ही दिन पीड़िता अपने बयान से पलट गई। उसने मामले में एफआईआर दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस इस मालले की जांच में लगी है।
Updated on:
31 May 2018 04:36 pm
Published on:
31 May 2018 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
