
फेसबुक पर 10वीं की छात्रा को फंसा ले गया होटल में और बोला- करा दूंगा पास, फिर...
नोएडा। अक्सर आपने सुना होगा कि कई लोग फेसबुक किसी को भी फंसाकर बड़ी वारदात को अंजाम दे देते हैं। वहीं अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक युवक ने दसवीं की छात्रा को फेसबुक पर फंसाया और दोस्ती कर ली। फिर उसे कक्षा में बिना पढ़े ही पास कराने का झांसा दिया और वारदात को अंजाम दे दिया।
दरअसल, मामला कल्याणपुरी इलाके का है। जहां आरोपी ने एक 10वीं कक्षा की किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती कर उसे नोएडा के एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे गर्भवती कर दिया। वहीं जब रविवार को अस्पताल में किशोरी को गर्भवती होने का पता चला तो उसने युवक की शिकायत पुलिस से की। वहीं किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने महारानी बाग निवासी 32 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी शादीशुदा है। पीड़िता अपने परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहती है और वह सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। जानकारी के मुताबिक 2016 में युवक ने पीड़िता को फेसबुक पर फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसके बाद पीड़िता ने दिसंबर 2017 में उसे स्वीकार कर लिया और दोनों की बातचीत होने लगी। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को पढ़ाई में अच्छे नंबर लाने के लिए एक कोचिंग सेंटर के बारे में बताया। उसकी फीस ज्यादा होने की वजह पीड़िता ने उसमें कोचिंग करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने अपनी जान पहचान सीबीएसई में होने और किशोरी को अच्छे नंबर से पास कराने की बात कही। जिसके चलते वह आरोपी के झांसे में आ गई।
यह भी पढ़ें : Superman बनी यूपी पुलिस ,इस काम को जानकर आप भी करेंगे सलाम
वहीं इसके बाद आरोपी इसी साल फरवरी में उसे घुमाने के बहाने नोएडा के एक होटल में ले गया। बताया गया कि यहां उसने पीड़िता को कोल्डड्रिंक में कुछ मिलकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा और समय-समय पर उसके गर्भवती होने की जांच भी कराता रहा।
वहीं 30 अप्रैल को पेट में दर्द होने के बाद आरोपी पीड़िता को जांच के लिए नोएडा के ही एक अस्पताल ले गया। वहां पता चला कि वह गर्भवती है। जिसके बाद उसने 27 मई को पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
Published on:
30 May 2018, 5:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.