रक्षा प्रवक्ता ने आगे बताया कि नायब सूबेदार सिंह सेना के एक बहादुर और निष्ठावान सैनिक (soldier) थे। देश के प्रति उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, दूसरी ओर रविवार को जम्मू कश्मीर पुलिस और लश्कर ए तय्यबा के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गए। जबकि भारतीय जवानों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को पंथा चौक क्षेत्र में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की नाकांबदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने भी इसका जवाब दिया, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए।