नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) के शोपियां ( shopian encounter ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ के दौरान चार खूंखार आतंकवादियों ( Terrorist Killed in Encounter ) को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों कों शोपियां के किलूरा क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन ( Search operation )
शुरू कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में दो आतंक ढेर हो गए।