9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वामी अग्निवेश को पीटने के आरोपी 20 भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, झारखंड सीएम ने दिए जांच के आदेश

घटना से आहत अग्निवेश ने कहा, 'मैं हिंसा के खिलाफ हूं और शांतिप्रिय इंसान हूं। मुझे नहीं पता कि यह हमला क्‍यों किया गया। मैंने इस मामले की जांच की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि हमला करने वालों ने मुझे गाली भी दी।'

2 min read
Google source verification
Agnivesh

स्वामी अग्निवेश को पीटने के आरोपी 20 भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, झारखंड सीएम ने दिए जांच के आदेश

रांची। झारखंड के पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट के आरोप में राज्य पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी गिरफ्तार आरोपी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। दरअसल, अग्निवेश मंगलवार को इलाके के लिटपाड़ा में 'दमिन महोत्सव' में शरीक होने पाकुड़ पहुंचे थे, वहां कुछ लोगों की भीड़ ने घेर लिया था। इसके बाद उनके साथ बदसलूकी की गई। मामले में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जांच के आदेश दिए हैं।

क्या हुआ था अग्निवेश के साथ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक अग्निवेश जब होटल से बाहर निकले तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और फिर उनके साथ हाथापाई भी की। भीड़ ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। इस दौरान उनके सहयोगियों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वे जमीन पर गिर गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो चंद घंटों में वायरल हो गया।

घटना के बाद अग्निवेश ने दिया यह बयान

घटना से आहत अग्निवेश ने कहा, 'मैं हिंसा के खिलाफ हूं और शांतिप्रिय इंसान हूं। मुझे नहीं पता कि यह हमला क्‍यों किया गया। मैंने इस मामले की जांच की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि हमला करने वालों ने मुझे गाली भी दी और उस वक्‍त कोई पुलिसवाला मेरे आसपास मौजूद नहीं था। मैं समझता था कि झारखंड एक शांतिपूर्ण राज्य है, लेकिन इस घटना के बाद मेरे विचार बदल गए हैं।'

मोदी सरकार को झटकाः कैग का दावा, '19 मंत्रालयों-विभागों ने देश को लगाई 1179 करोड़ की चपत'

पुलिस को नहीं थी कार्यक्रम की जानकारी

घटना के बाद जब कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा तो पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद बर्नवाल ने कहा कि जिले में अग्निवेश के कार्यक्रम को लेकर उनके पास पहले से जानकारी नहीं थी। हालांकि एक पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मोदी सरकार को झटकाः कैग का दावा, '19 मंत्रालयों-विभागों ने देश को लगाई 1179 करोड़ की चपत'