23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर: पुंछ के करनी सेक्टर में पाकिस्तान ने की फायरिंग, गोलीबारी में एसपीओ घायल

पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर संघर्षविराम का उल्लघंन कर दिया। पाकिस्तान ने शुक्रवार देर रात पुंछ के करनी सेक्टर में फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पाक फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।  

less than 1 minute read
Google source verification
news

कश्मीर: पुंछ के करनी सेक्टर में पाकिस्तान ने की फायरिंग, गोलीबारी में एसपीओ घायल

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर दो दिनों की शांति के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर संघर्षविराम का उल्लघंन कर दिया। पाकिस्तान ने शुक्रवार देर रात पुंछ के करनी सेक्टर में फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि भारतीय जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पाक फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में एक एसपीओ गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, किश्तवार में डिप्टी कमिश्नर के पीएसओ से आतंकियों ने AK-47 लूट ली। घटना के पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

भाजपा संसदीय बोर्ड का फैसला, वाराणसी से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पीएम मोदी!

टीडीपी को बड़ा झटका, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए चल्ला रामकृष्णा रेड्डी

आपको बता दें कि शुक्रवार को पुंछ जिले में भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच फिर गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद के अनुसार कि पाकिस्तान ने शाहपुर और करनी सेक्टरों में मोर्टार से गोले दागकर और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर बगैर किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

गुजरात: कांग्रेस विधायक जवाहर चावड़ा का इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने के संकेत

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक संघर्षविराम उल्लंघन शाम लगभग छह बजे शुरू हुआ। भारतीय चौकियों ने जोरदार और प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक विशेष पुलिस अधिकारी एसपीओ, सैयद शाह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू एवं कश्मीर को भारत और पाकिस्तान में बांटने वाली नियंत्रण रेखा पर पिछले दो दिनों से शांति थी, और शुक्रवार को फिर से दोनों देशों की सेनाओं के बीच संघर्ष हुआ।