11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल: मां और बेटी के नाम पर कलंक बनी महिला, 1 साल तक देती रही धीमा जहर

केरल में महिला पर अपनी दो बेटी, मां और पिता को धीमा जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा है।

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Bajpai

Apr 25, 2018

Kerala

नई दिल्ली। केरल में एक बेहद की चौंका देने वाला मामला सामने आया है। केरल पुलिस ने एक 39 साल की महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर अपनी दो बेटी, मां और पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। वहीं, महिला ने 8 घंटे तक की पुछताछ में अपने गुनाहों को कबूल किया है।

पति से अलग रहती थी महिला

थलास्सेरी के सहायक पुलिस अधीक्षक चैत्रा टेरेसा जॉन ने बताया कि महिला का नाम सौम्या है। सौम्या अपने पति से अलग अपने अपने माता पिता के साथ रहती थी। उसा घर केरल के पिनारायी नाम के गांव में था।

परिवार को दिया धीमा जहर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सौम्या पर संदेह किया जा रहा है कि उसने परिवार को धीमा जहर देकर मार डाला। सबसे पहले 2012 में महिला की एक साल की बेटी की मौत हो गई थी। उस समय बेटी को डायरिया और उलटी हुई थी। वहीं, महिला की बड़ी बेटी की मौत इस साल जनवरी में हुई। बता दें कि इस बेटी की भी मौत पहली बेटी की मौत की तरह हुई थी।

माता-पिता की हत्या

वहीं, सौम्या की मां जो 68 साल की थी, उनकी मौत 7 मार्च को हुई। 76 साल के पिता ओके कुंजीकन्नन की 13 अप्रैल को मौत हुई। जान कर हैरानी होगी की इन लोगों की मौत के वक्त भी एक ही जैसे लक्षण दिखाई दिए थे।

बिना पोस्टमार्टम के अंति संस्कार

सबसे बड़ी चौंकान वाली बात यह भी है कि महिला ने सभी मौतों के बाद बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बात की खबर जब पुलिस को मिली तो उसके घर की जांच की गई। जांच में पुलिस को घर से एल्युमिनियम फॉस्फाइड मिला। घटना के संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के बयानों में विरोधाभास लग रहा है। उसकी बातों से ऐसा लग रहा है कि वह कुछ छुपा रही है।