
Maharashtra CM Uddhav Thackeray को मिली जान से मारने की धमकी, मातोश्री पर भारी पुलिस बल तैनात
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath of Uttar Pradesh ) के बाद अब महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनको फोन पर दी गई है। जानकारी के अनुसार धमकी भरा यह फोन उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री (Matoshree) के लैंडलाइन पर आया था। धमकी देने वाले शख्स ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम (Underworld don Dawood Ibrahim) का आदमी बताया है। सीएम को धमकी भरा फोन आने की खबर से मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया। फिलहाल मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) इस मामले की जांच जुटी है। इस घटना के बाद से मातोश्री की सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई है।
मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास शनिवार रात करीब 10.30 बजे फोन आया था। उनको फोन पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। गौरतलब है कि सीएम उद्धव ठाकरे का आवास मुंबई के बांद्रा इलाके में पड़ता है। जानकारी के अनुसार फोन पर धमकी देने वाले ने खुद को दाऊद इब्राहीम का आदमी बताया है। महाराष्ट्र पुलिस ने अब मातोश्री पर भारी पुलिसबल तैनात कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया था।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शिवसेना के प्रमुख हैं। वह महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री हैं। उद्धव ठाकरे 2019 में कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के सहयोग से मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के सामने सीएम बनने की शर्त रखी थी, लेकिन भाजपा के इनकार के बाद उन्होंने राजग से नाता तोड़ लिया। उद्धव ठाकरे बालासाहेब ठाकरे के बाद 2002 में राजनीति में सक्रिय हुए थे।
Updated on:
07 Sept 2020 01:19 pm
Published on:
06 Sept 2020 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
