
शादी से 2 दिन पहले चाचा ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने कुएं में कूदकर दी जान
नई दिल्ली। हरियाणा के भिवानी से एक मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग से उसके रिश्ते के चाचा ने ही दुष्कर्म किया। घटना से आहत पीड़िता ने लोकलाज के चलते कुएं में छलांग लगा दी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से पीड़िता को कुएं से निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां से उसको रोहत पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पीजीआई ले जाते समय पीड़िता की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चाचा लड़की को अकेला देख घर में घुस गया
घटना भिवानी के एक गांव की है। पुलिस अनुसार यहां जुई क्षेत्र स्थित गांव निवासी एक शख्स ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया कि उसकी नाबालिग भतीजी घर पर अकेली थी, तभी रिश्ते में चाचा लगने वाला एक शख्स लड़की को अकेला देख घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार आरोपी की दो दिन बाद यानी 14 फरवरी को शादी होने वाली है।
रेफर होने के बाद उसने रास्ते में दम तोड़ दिया
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद घटना से आहत पीड़िता ने पास के एक कुएं में छलांग लगा दी। तभी चीख पुकार सुनकर आए लोगों ने पीड़िता को कुएं से निकालने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंपे जुई चौकी प्रभारी रामअवतार की उपस्थिति में लड़की को कुएं से निकालर हॉस्पिटल में पहुंचा गया गया, जहां से रेफर होने के बाद उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
Published on:
13 Feb 2019 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
