सुशील के मुताबिक, कार ड्राइव करते वक्त बाइक सवार पर सड़क का पानी पड़ गया, जिसके बाद उसने अभद्रता की। जांगिड़ा ने इस मामले को लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। सुशील के मुताबिक उनके साथ ये वारदात शनिवार को हुई है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही टीवी कलाकार अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने वर्सोवा पुलिस के पास दो बाइक सवारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि बाइक पर सवार दो लोगों ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। खास बात यह है कि उस वक्त कार में उनका 4 साल का बेटा और उसकी 20 वर्षीय केयर टेकर भी मौजूद थी।