18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नासिक में दिल दहला देने वाली वारदात, पीजी से निकलते ही सिरफिरे ने युवती का गला रेता, मौके पर ही मौत

Nashik Murder News: नासिक के इंदिरानगर इलाके में 20 वर्षीय वैष्णवी आवारे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को उसके दोस्त पर हत्या का शक है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 18, 2026

Nashik girl murder case

20 वर्षीय वैष्णवी की सनकी आशिक ने ली जान (Photo: AI/X)

महाराष्ट्र के नासिक शहर में शुक्रवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। इंदिरानगर इलाके की वनसंपदा सोसायटी के करीब 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गया। पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि हत्या युवती के एक परिचित युवक ने की है। पुलिस को शक है कि यह पूरी घटना शायद किसी प्रेम-संबंध की वजह से हुई हो। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

गले पर किए कई वार, मौके पर ही हुई मौत

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान वैष्णवी अनिल आवारे (20) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जलगांव जिले के अमलनेर की रहने वाली थी और नासिक में वनसंपदा सोसायटी में पेइंग गेस्ट (PG) के तौर पर रह रही थी।

शुक्रवार रात करीब 11 बजे दत्त मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर उस पर धारदार चाकू से हमला किया गया। हमलावर ने उसके गले पर दो से तीन वार किए। गंभीर रूप से घायल वैष्णवी ने बचने के लिए जोर-जोर से मदद की गुहार लगाई, लेकिन आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, उससे पहले ही आरोपी बाइक से फरार हो गया। अधिक खून बहने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों के बीच पहले हुई थी बातचीत

घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर युवती का दोस्त था। दोनों शुक्रवार शाम को एक जगह मिले थे और उनके बीच बातचीत भी हुई थी।

पुलिस को संदेह है कि किसी विवाद के बाद गुस्से में आरोपी ने युवती पर हमला कर दिया। हालांकि, विवाद की असली वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

चीख सुनकर पहुंचे लोग, पुलिस ने की नाकाबंदी

युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और तुरंत इंदिरानगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त किशोर काले, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर कारंडे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर पूरे इलाके की नाकाबंदी की और साक्ष्य जुटाए। मामले में इंदिरानगर पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

इलाके में दहशत, रात में गश्त बढ़ाने की मांग

जिस स्थान पर वारदात हुई, वह रात के समय अपेक्षाकृत सुनसान रहता है। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर अचानक हमला किया। इस सनसनीखेज हत्या के बाद पूरे इंदिरानगर में दहशत का माहौल है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।