scriptNCRB की रिपोर्ट में खुलासा, एक साल में 3 लाख 38 हजार महिलाओं से हिंसा, यूपी अव्वल | NCRB report says More than 3 lakh 38 thousand women violence in 2016 | Patrika News

NCRB की रिपोर्ट में खुलासा, एक साल में 3 लाख 38 हजार महिलाओं से हिंसा, यूपी अव्वल

locationनई दिल्लीPublished: Nov 30, 2017 07:46:38 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में देश में 3 लाख 38 हजार 954 महिला हिंसा के मामले दर्ज हुए हैं। जहां यूपी पहले स्थान पर है।

women violence
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने गुरुवार को पिछले एक साल में हुए अपराध के जो आंकड़ें जारी किए हैं वो हैरान करने वाले हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक 2016 में कुल 48 लाख 31 हजार 515 अपराध दर्ज किए हैं। इसमें महिलाओं से हुए अपराध के आंकड़े राज्य सरकारों और कानून के रखवालों के लिए परेशान करती है। अपराध के मामले में अव्वल रहने वाला देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश महिला हिंसा के मामले में भी एक नंबर में है।
अपराध की ओर बढ़ रहे देश के महानगर, एक साल में 48 लाख से ज्यादा क्राइम: NCRB


2016 में 3 लाख 38 हजार 954 महिला हिंसा
एनसीआरबी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ देश में 2016 में 3 लाख 38 हजार 954 मामले दर्ज किए गए, जो 2015 (3,29243) के मुकाबले 2.9 प्रतिशत ज्यादा हैं। वहीं 2015 में महिलाओं से हुए अपराधों में 3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी। 2014 में 3,39,457 मामले दर्ज किए गए थे।
यूपी में 49,262 महिला अपराध
महिला अपराध में उत्तर प्रदेश 49,262 मामलों के साथ पहले और पश्चिम बंगाल 32,513 मामले के साथ दूसरे स्थान पर है।


पति और रिश्तेदारों की प्रताडऩा: 1 लाख 10 हजार 378 मामले दर्ज किए गए। जिसमें पहले स्थान पर 19302 मामले के साथ पश्चिम बंगाल , दूसरे पर 13811 मामले के साथ राजस्थान और 11156 केस के साथ उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है।

महिलाओं पर यौन हमले: 2016 में कुल 84746 महिला यौन हिंसा के मामले दर्ज हुए हैं। जिसमें महाराष्ट्र 11396, उत्तर प्रदेश में 11335 और मध्य प्रदेश 8717 हैं।


अपहरण: अपहरण के मामले में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे हैं। वर्ष 2016 में कुल 64519 अपहरण के मामले दर्ज हुए हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश में 12994 केस, महाराष्ट्र में 6170 केस और बिहार में 5496) केस हुए हैं।

बलात्कार: साल 2016 में देश का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश से सबसे ज्यादा बलात्कार की खबरें आई हैं, जिनके मामले दर्ज हुए हैं। 2016 में पूरे देश में कुल 38947 दुष्कर्म के मामले प्रकाश में आए। जिसमें अकेले मध्य प्रदेश में 4882 रेप हुए हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में 4816 और महाराष्ट्र में 4189 मामले दर्ज हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो