script10 हजारी फंदे पर फांसी चढ़ेंगे निर्भया के दोषी, 7200 कच्चे धागों का अहम रोल | Nirbhaya case convicts to be hanged on 10 Hazari necks noose | Patrika News

10 हजारी फंदे पर फांसी चढ़ेंगे निर्भया के दोषी, 7200 कच्चे धागों का अहम रोल

locationनई दिल्लीPublished: Dec 11, 2019 11:13:29 am

Submitted by:

Mohit sharma

बिहार की बक्सर जेल में तैयार किए जा रहे निर्भया के दोषियों के लिए 10 फांसी के फंदे
जेल प्रशासन ने देश के कई जेलों को पत्र लिखकर उनके जल्लाद के बारे में जानकारी मांगी

f.png

,,

नई दिल्ली। निर्भया केस के अपराधियों को फांसी लगना तय हो गया है। निर्भया के दोषियों के लिए बिहार की बक्सर जेल में 10 फांसी के फंदे तैयार किए जा रहे हैं।

100 मीटर के एक फंदे की कीमत 10 हजार रुपए है। जेल प्रशासन ने देश के कई जेलों को पत्र लिखकर उनके जल्लाद के बारे में जानकारी मांगी है, जिससे जरूरत पड़ने पर उन्हें बुलाया जा सके।

आपको बता दें कि बक्सर जेल फांसी के फंदे बनाने में दक्षता के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है।

कहा जाता है कि संसद हमले के मामले में अफजल गुरु को मौत की सजा देने के लिए रस्सी के जिस फंदे का इस्तेमाल किया गया था, वह इसी जेल में तैयार किया गया था।

प्याज चुराने के लिए इस शख्स ने पार कर दी सारी हदें, सीसीटीवी में कैद हुई ऐसी घटना कि…

 

f1.png

बक्सर जेल के अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा के अनुसार “हमें पिछले सप्ताह जेल निदेशालय से फांसी के 10 फंदे तैयार करने के निर्देश मिले थे।

नागरिकता बिल पर JDU में फूट? पीके और पवन के बाद बलियावी के विरोधी सुर

हमें नहीं पता कि इन फंदों का इस्तेमाल कहां होगा। अभी तक चार से पांच फंदे बनकर तैयार हो गए हैं।” उन्होंने कहा कि संसद हमले के मामले में अफजल गुरु को मौत की सजा देने के लिए यहां के बने फंदे का इस्तेमाल किया गया था या नहीं, यह उन्हें नहीं पता है, लेकिन उन्हें सिर्फ यह याद है कि उस समय भी यहां से रस्सी के फंदे बनवाकर मंगाए गए थे।

 

f2.png

बक्सर जेल में फांसी के फंदे तैयार किए जाने का इतिहास कफी पुराना है। फंदे तैयार करने के लिए खास किस्म के धागों का इस्तेमाल किया जाता है और इसे बनाने में जिन कैदियों को लगाया जाता है, उसकी निगरानी दक्ष लोगों द्वारा की जाती है।

उन्हीं की निगरानी में फंदे तैयार किया जाते हैं और फिर जहां जरूरत होती है, वहां भेज दिया जाता है। जेल अधीक्षक अरोड़ा ने बताया कि फंदे बनाने के लिए पिछली बार जिस रस्सी का इस्तेमाल किया था, उसे 1725 रुपये की दर पर बेचा गया था।

महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी उलटफेर की तैयारी? शिवसेना के इस बड़े नेता ने दिया ऐसा बयान कि…

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि महंगाई और इसमें इस्तेमाल होने वाले धागों की कीमतेंबढ़ी हैं, इसलिए इस बार फंदे वाली रस्सियों की कीमतें थोड़ी बढ़ सकती है।

 

f4.png

उन्होंने बताया कि बक्सर जेल में लंबे समय से फांसी के फंदे बनाए जाते हैं और एक फांसी का फंदा 7200 कच्चे धागों से बनता है। एक लट में करीब 154 धागे होते हैं, जिन्हें मिलाकर 7200 धागों का कर लिया जाता है।

बिहार: लालू यादव 11वीं बार बने राजद अध्यक्ष, पार्टी ने की औपचारिक घोषणा

एक रस्सी बनाने में तीन से चार दिन लगते हैं, और यह काम पांच-छह कैदी करते हैं। इसे तैयार करने में थोड़ा मशीन का भी उपयोग किया जाता है।

इसकी विशेषता के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह रस्सी आम रस्सियों से ज्यादा मुलायम रहती है तथा इसकी क्षमता 150 किलोग्राम वजन उठाने की रहती है।

 

f5.png
बहरहाल, कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि दिल्ली में सात साल पहले हुए निर्भया कांड के दोषियों को इस महीने के अंत में फांसी दी जा सकती है, जिसमें यहां बन रही रस्सियों का उपयोग हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो