नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद के 11वीं बार पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा की गई। पटना में मंगलवार को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने इसकी औपचारिक घोषणा की। इस घोषणा के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से इसका स्वागत किया।